Entertainment

सऊदी अरब में भीषण बस हादसाउमराह से लौट रहे 45 भारतीयों की मौत –

ग्लोबल न्यूज़ 24 लाइव/ मदीना / रियाद :
सऊदी अरब के मक्का-मदीना हाइवे पर सोमवार की तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। उमराह से लौट रहे भारतीय यात्रियों से भरी एक बस की डीजल टैंकर से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भयानक आग लग गई, जिससे करीब 45 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बस में ज्यादातर यात्री तेलंगाना (हैदराबाद) के रहने वाले थे।
हादसा मदीना के पास मुफ़्रिहात इलाके में हुआ, जब रात लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी।
तेज़ रफ्तार में आ रहे डीजल टैंकर से टक्कर होते ही बस ने आग पकड़ ली और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में केवल एक यात्री जीवित बच पाया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कई शव पहचान से बाहर आग इतनी भीषण थी कि कई शव पूरी तरह झुलस गए हैं।
सऊदी प्रशासन, पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। मृतकों को नज़दीकी अस्पतालों और मुर्दाघरों में भेजा गया है जहाँ उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

भारतीय दूतावास ने शुरू की हेल्पलाइन – अपडेटरियाद और जेद्दा में भारतीय दूतावास ने तुरंत 24×7 हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम सक्रिय किया है, ताकि पीड़ितों के परिजनों को सही जानकारी और सहायता मिल सके।
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि दूतावास पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है।

तेलंगाना सरकार अलर्ट, परिजन सदमे में हैदराबाद में कई परिवारों के 2-2 सदस्य इस यात्रा पर गए थे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने अधिकारियों को तुरंत पहचान प्रक्रिया तेज़ करने और परिजनों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *