स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान ,ॲड जमील देशपांडे ने जैन इरीगेशन संचालित महात्मा गांधी उद्यान में फहराया तिरंगा..

जलगांव। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैन इरीगेशन सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा संचालित महात्मा गांधी उद्यान में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष तिरंगा फहराने का गौरव शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और मराठी प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष ॲड जमील देशपांडे को प्राप्त हुआ।
ध्वजारोहण के क्षण में तिरंगे की शान, शूरवीरों के बलिदान की याद और मातृभूमि के प्रति उमड़े भावनात्मक जज़्बे ने हर किसी को गर्व से भर दिया। इस अवसर परॲड जमील देशपांडे ने कहा कि यह क्षण उनके जीवन की सबसे अनमोल यादों में हमेशा रहेगा। उन्होंने जैन इरीगेशन परिवार, आदरणीय अशोक भाऊ, और स्वर्गीय भवरलालजी भाऊ की समाजहितकारी सोच को नमन किया।

सामाजिक क्षेत्र में अद्वितीय योगदान
ॲड जमील देशपांडे और उनकी संस्था मराठी प्रतिष्ठान ने जलगांव शहर में सामाजिक क्षेत्र में अनेक अभिनव कार्य किए हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने ‘पिंक ऑटो रिक्शा’ योजना शुरू की, जिसमें अब तक 22 महिलाओं को मुफ्त मे ऑटो प्रशिक्षण देकर, शहर के उद्योगपतियों के सहयोग से रिक्शा की किस्तें दिलाकर उन्हें रोजगार का साधन उपलब्ध कराया।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका योगदान अद्वितीय है। मराठी प्रतिष्ठान ने अब तक जलगांव शहर में 15,000 से अधिक पौधे लगाए हैं, जिनमें मेहरून तालाब पर “मियां वाकी” जैसे बड़े पौधारोपण संकल्प को मूर्त रूप दिया गया।
पक्षियों के संरक्षण के लिए भी उन्होंने अहम पहल की। मेहरून तालाब पर ‘सुबोनियों पक्षी घर’ का निर्माण उनकी ही संकल्पना थी, जिसे सुबोनियो केमिकल के संचालक सुबोध कुमार चौधरी के आर्थिक सहयोग से पूरा किया गया। यह पक्षी घर क्षेत्र में एक अनोखा और ऐतिहासिक आकर्षण बन चुका है।
इसके अलावा, मराठी प्रतिष्ठान ने शहीदों के लिए स्मारक निर्माण, सिविल हॉस्पिटल, तहसील ऑफिस और शहर की अन्य सार्वजनिक जगहों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जनसेवा में अग्रणी
महिलाओं, पर्यावरण, पक्षियों और समाज के हर वर्ग के लिए जी-जान से काम करने वाले ॲड जमील देशपांडे को जलगांव में जनसेवा का सशक्त प्रतीक माना जाता है। उनके कार्य न सिर्फ प्रेरणादायक हैं, बल्कि यह संदेश भी देते हैं कि अगर इच्छाशक्ति और लगन हो, तो समाज में बदलाव लाना संभव है।
इस कार्यक्रम में जैन इरीगेशन सिस्टम्स लिमिटेड परिवार के हर्षद भाऊ जैन, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपमहानगराध्यक्ष ललित शर्मा, श्रीकृष्ण मेंगडे, राजेंद्र निकम, शहर सचिव जितेंद्र पाटील, प्रसिद्धि प्रमुख सतीश सैदाने, विकास पाथरे, महात्मा गांधी उद्यान के प्रबंधक एफ. एन. राणे सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

