वार्ड 14,18,19 के हजारों वोटर वार्ड 17 में ट्रांसफर?AIMIM ने “प्रारूप यादी” में धांधली का गंभीर आरोप लगाया….

जलगांव, 26 नवंबर:
जलगांव महापालिका क्षेत्र के मेहरून शिवरा इलाके के वार्ड क्रमांक 17 की मतदाता संख्या में गंभीर विसंगतियाँ पाई जाने का आरोप करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन की ओर से चुनाव निर्णय अधिकारी, जलगांव महापालिका को लिखित आपत्ति सौंपी गई है। नागरिकों के निवेदन के अनुसार वार्ड क्रमांक 14, 16 और 18 के हजारों मतदाताओं को गलत तरीके से वार्ड क्रमांक 17 में शामिल कर मतदाताओं की संख्या का असंतुलन पैदा किया गया है।

निवेदन में कहा गया है कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार जलगांव शहर की कुल जनसंख्या 4,60,228 और कुल मतदाता 4,38,523 हैं, जबकि महापालिका में कुल 19 वार्ड हैं। इस आधार पर प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं की संख्या लगभग समान होनी चाहिए और 10 प्रतिशत तक की वृद्धि–कमी स्वीकार्य है। लेकिन प्रस्तावित विभाजन में इन निर्देशों का पालन न करते हुए गंभीर अनियमितताएँ दिखाई दे रही हैं, ऐसा नागरिकों का कहना है।
अवलोकन में मिले आंकड़े इस प्रकार हैं—
- वार्ड 14: जनसंख्या 22,122 — मतदाता 16,867
- वार्ड 18: जनसंख्या 16,921 — मतदाता 12,736
- वार्ड 19: जनसंख्या 22,256 — मतदाता 16,678
इन तीनों वार्डों में मतदाताओं की संख्या जनसंख्या की तुलना में काफी कम है।
वहीं वार्ड 17 में कुल जनसंख्या 24,938 के मुकाबले 26,959 मतदाता दर्ज किए गए हैं। यानी इस वार्ड में जनसंख्या से अधिक मतदाता दिखाए जाने की स्पष्ट विसंगति सामने आई है।

निवेदन में उल्लेख किया गया है कि वार्ड 14, 18 और 19 की बूथ-स्तरीय मतदाता सूचियों को सीधे वार्ड 17 में शामिल किया गया है। मतदाता सूची क्रमांक 253, 258, 289, 290, 299 और 300 सहित कई बूथ सूचियों को गलत तरीके से स्थानांतरित किए जाने के कारण वार्ड-स्तर पर संतुलन बिगड़ गया है, ऐसा नागरिकों ने दावा किया है।

यह प्रक्रिया चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है और इससे वार्ड सीमांकन की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। इसी कारण निवेदन में तत्काल समीक्षा करने तथा मूल वार्डों के मतदाताओं को उनके संबंधित वार्डों में पुनः स्थापित करने की माँग का निवेदन देते समय सनियर सैय्यद – महानगर अध्यक्ष, AIMIM, जिया बगवान – पूर्व जिला अध्यक्ष, AIMIMजुबैर देशमुख – कोर कमेटी सदस्य, AIMIM,खालिद खातिक – कोर कमेटी सदस्य, AIMIM,रियाज़ बगवान – पूर्व नगरसेवकहाजी यूसुफ – पूर्व नगरसेवक, जिया शाहरूख , यूसुफ भाई (अज्जू भाई),अबरार शेख,निहाल शेख,नवेद शेख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

