जिस देश ने प्लेन हाईजैक किया, आज उसकी ट्रेन हाईजैक हो गई! “बलूचिस्तान में बीएलए का कहर, पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला”
बलूचिस्तान | ग्लोबल न्यूज 24 लाइव नेटवर्क
पाकिस्तान, जिसने कभी भारतीय विमान हाईजैक कर दहशत फैलाई थी, आज खुद उसी स्थिति में फंस गया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की जाफ़र एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। इस घटना में 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 80 यात्रियों को बचा लिया गया है। अब भी करीब 400 यात्री इस हाईजैक की मार झेल रहे हैं।
“रेलवे पर कब्जा, पाकिस्तानी सेना की बेज़ती”
बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के पेहरो कुनरी और गदालार के बीच ट्रेन को रोका। पाकिस्तान सरकार और सेना को यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बीएलए इतनी बड़ी कार्रवाई करेगा। इस हमले के बाद पाकिस्तानी सरकार में खलबली मच गई है।
“बीएलए ने क्यों किया हमला?”
बलूच सेना के प्रवक्ता जयंद बलूच के अनुसार, यह हमला बीएलए की पूर्व नियोजित रणनीति के तहत किया गया था। संगठन का दावा है कि ट्रेन में मौजूद महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।
“पाकिस्तानी सेना की हार?”पाकिस्तानी सेना ने बीएलए पर हवाई हमला किया।13 विद्रोही मारे गए।बीएलए ने एक पाकिस्तानी ड्रोन गिराया।पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हुआ।
“पाकिस्तान में इमरजेंसी, सरकार परेशान”
इस हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अस्पतालों में आपातकाल लगा दिया गया है और सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक हुई हो। अशांत बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
“क्या यह पाकिस्तान के लिए सबक है?”
जिस पाकिस्तान ने 1999 में भारतीय एयरलाइनर को हाईजैक कर आतंकवाद को बढ़ावा दिया था, आज उसी को अपने ही घर में यह दिन देखना पड़ रहा है। यह घटना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है और उसके खिलाफ बढ़ते विद्रोह की गंभीरता को दर्शाती है।
ग्लोबल न्यूज 24 लाइव चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले आपके एक सब्सक्राइब से हम बदलाव ला सकते हैं इसलिए सब्सक्राइब जरूर करें.
